Skip to main content

पहली विज़िट: क्या उम्मीद करें

Headspace Mind Clinic · मरीज़ों के लिए जानकारी

पहली विज़िट: क्या उम्मीद करें

पहली बार psychiatrist या psychologist से मिलने को लेकर मन में सवाल होना आम बात है। यह पेज बताता है कि Headspace Mind Clinic में विज़िट कैसे होती है, ताकि आपको पहले से पता हो कि क्या होगा। हमारे सभी क्लिनिक OPD (outpatient) हैं; हम मरीज़ों को भर्ती नहीं करते। Read in English

एक नज़र में

पहला कदम

आने से पहले

नहीं। आप सीधे हमारे psychiatrist, डॉ. दीपक वर्मा, या हमारे किसी psychologist से appointment ले सकते हैं।

जिस क्लिनिक में आना है, वहाँ फ़ोन करें, या इस पेज के फ़ॉर्म से request भेजें, हमारी टीम आपको कॉल करेगी। Appointment बुक करने, बदलने या पक्का करने के लिए आप क्लिनिक के नंबर पर WhatsApp भी कर सकते हैं।

पुराने पर्चे (prescription), अभी जो दवाइयाँ ले रहे हैं उनकी पत्ती, और दूसरे डॉक्टरों या अस्पतालों की रिपोर्ट। अगर आपने अपनी तकलीफ़ों के बारे में कुछ लिखकर रखा है, तो वह भी लाएँ। बच्चे के लिए, अगर परेशानी पढ़ाई या व्यवहार की है, तो स्कूल की रिपोर्ट भी लाएँ।

आप अकेले भी आ सकते हैं। लेकिन कुछ परेशानियों में परिवार का कोई सदस्य, जो आपको अच्छी तरह जानता है, यह समझने में मदद करता है कि क्या हो रहा है, जैसे नींद, मूड या व्यवहार में बदलाव, जो खुद को पता नहीं चलते। बच्चों और किशोरों को माता-पिता या अभिभावक के साथ देखा जाता है। अगर आप विज़िट के कुछ हिस्से में डॉक्टर से अकेले बात करना चाहते हैं, तो बस बता दें।

दूसरा कदम

विज़िट के दौरान

आम तौर पर 20 से 30 मिनट, और ज़रूरत हो तो ज़्यादा। Follow-up विज़िट आम तौर पर छोटी होती हैं। हम घड़ी देखकर नहीं चलते: समय इस पर निर्भर करता है कि आपको क्या बात करनी है।

डॉक्टर पूछते हैं कि आपको क्या परेशानी है, कब से है, और आपकी नींद, भूख, काम या पढ़ाई, परिवार और पहले हुए इलाज के बारे में। शारीरिक सेहत के बारे में भी कुछ सवाल हो सकते हैं। आख़िर में डॉक्टर बताते हैं कि उन्हें क्या लगता है और आगे का प्लान सुझाते हैं।

अक्सर डॉक्टर पहली विज़िट में ही बता देते हैं कि उन्हें क्या लगता है। कभी-कभी पक्का diagnosis करने से पहले दूसरी विज़िट, परिवार से जानकारी, पुराने रिकॉर्ड, खून की जाँच या psychological assessment ज़रूरी होता है। ऐसा हो, तो डॉक्टर आपको इसकी वजह बताएँगे।

हमेशा नहीं। कुछ परेशानियों में पहला सही कदम सिर्फ़ therapy या counselling होता है। जब दवा की सलाह दी जाती है, तो डॉक्टर बताते हैं कि दवा किस लिए है, आम तौर पर कितने समय में असर करती है और इसके आम side effects क्या हैं। जो बात साफ़ न हो, ज़रूर पूछें। दवाइयों से जुड़े आम सवाल

यह परेशानी और आपकी पसंद पर निर्भर करता है। हमारे psychiatrist और psychologist एक ही क्लिनिक में काम करते हैं, इसलिए दोनों के लिए कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं। हमारे psychologists

तीसरा कदम

विज़िट के बाद

यह हर व्यक्ति में अलग होता है। कुछ लोगों को कुछ हफ़्तों में फ़र्क दिखता है; कुछ को ज़्यादा समय लगता है, और दवाइयों का पूरा असर दिखने में अक्सर कुछ हफ़्ते लगते हैं। बेहतर लगे या side effects हों, तब भी अपने आप दवा बंद न करें और न बदलें; पहले डॉक्टर से बात करें।

हम WhatsApp सिर्फ़ appointment और reminder के लिए इस्तेमाल करते हैं, डॉक्टरी सलाह के लिए नहीं। सिर्फ़ मैसेज से डॉक्टर आपकी ठीक से जाँच नहीं कर सकते। अगर इलाज या side effects को लेकर चिंता है, तो क्लिनिक को फ़ोन करें, हम जल्दी का appointment दे देंगे।

Appointment cancel करने या बदलने के लिए कम से कम 4 घंटे पहले क्लिनिक को फ़ोन या WhatsApp करें, इसका कोई चार्ज नहीं है। अगर कुछ विज़िट छूट गई हैं, तो आप फिर से आ सकते हैं; अपनी अभी की दवाइयाँ साथ लाएँ ताकि डॉक्टर उन्हें देख सकें।

Psychiatrist के साथ पहली consultation क्लिनिक में ही होती है। उसके बाद पुराने मरीज़ों के follow-up video call पर हो सकते हैं। हमारे psychologists नए और पुराने, दोनों तरह के लोगों के लिए online therapy करते हैं। Online therapy

हाँ। आप जो बताते हैं, वह आपकी care team तक ही रहता है, सिवाय उस स्थिति के जब किसी की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा हो।

पश्चिम विहार और रोहिणी में psychiatric consultation ₹1,800 है और नरेला में ₹500। Therapy और assessment की फ़ीस सेवा पर निर्भर करती है और appointment बुक करते समय बता दी जाती है।

इमरजेंसी में: Headspace Mind Clinic तय समय वाले OPD appointment देता है, यह इमरजेंसी सेवा नहीं है। अगर आप या कोई और तुरंत ख़तरे में है, तो 112 पर कॉल करें, Tele-MANAS 14416 (24×7, मुफ़्त) पर कॉल करें, या नज़दीकी अस्पताल की इमरजेंसी में जाएँ।

Appointment

पहली विज़िट बुक करें

अपनी जानकारी भेजें, हमारी टीम कॉल करके समय पक्का करेगी। फ़ोन पर बात करना चाहते हैं? कॉल करें +91 99711 66040 (पश्चिम विहार), +91 90990 97381 (रोहिणी) या +91 74530 00444 (नरेला)।

समीक्षा: डॉ. दीपक वर्मा (MBBS, MD Psychiatry; DMC Reg. No. 37616)। आख़िरी समीक्षा: 25 नवंबर 2026।

Call Now Button